शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5880 पर, सेंसेक्स (Sensex) 88 अंक ऊपर

महँगाई दर में कमी की खबर के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि निफ्टी (Nifty) पिछले हफ्ते के 5839 के निचले स्तर को छू कर वापस पलट गया। सेंसेक्स (Sensex) 88 अंक यानी 0.46% की मजबूती के साथ 19,317 पर रहा। निफ्टी 29 अंक यानी 0.48% की बढ़त के साथ 5880 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.83% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.08% की बढ़त रही। आज के कारोबार में धातु और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक दायरे में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स 19,193 और निफ्टी 5839 तक नीचे फिसल गये। महँगाई दर में कमी आने की खबर के बाद बाजार सँभल कर हरे निशान पर चला गया। नवंबर 2012 में महँगाई दर 7.24% रही है। अक्टूबर 2012 में यह दर 7.45% थी। दोपहर 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 19,349 तक चढ़ गया। लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार की तेजी में कमी आयी। यूरोपीय शेयर बाजारों में मिले-जुले संकेतों के बीच दोपहर बाद के कारोबार में बढ़त में कमी आयी। कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार ने वापसी की और सँभल कर हरे निशान पर चला गया। निफ्टी 5886 तक चढ़ गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु को सबसे ज्यादा 2.31% का फायदा हुआ। बैंकिंग में 1.27% और रियल्टी में 1.01% की तेजी रही। आईटी में 0.73%, पीएसयू में 0.60%, ऑटो में 0.59%, तेल-गैस में 0.45%, टीईसीके में 0.39%, कैपिटल गुड्स में 0.19% और एफएमसीजी में 0.08% की मजबूती रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 1.23% का घाटा सहना पड़ा। हेल्थकेयर में 0.29% और पावर में 0.23% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख