शेयर मंथन में खोजें

ग्लोडाइन टेक्नोसर्व (Glodyne Technoserve) ने किया अमेरिका में करार

ग्लोडाइन टेक्नोसर्व लिमिटेड (Glodyne Technoserve Ltd) की अमेरिका स्थित सब्सीडियरी कंपनी डिसीजनवन कॉर्पोरेशन (DecisionOne Corporation) ने विटेरा हेल्थकेयर सॉल्युशंस (Vitera Healthcare Solutions) के साथ एक करार किया है।
इस करार के तरह कंपनी विटेरा हेल्थकेयर सॉल्युशंस तकनीकी सेवायें और सहयोग उपलब्ध करायेगी।
करार की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार को कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया और इसका शेयर 4.93% की कमजोरी के साथ 25.05 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख