शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5930 पर, सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक यानी 0.57% की मजबूती के साथ 19,476 पर रहा। निफ्टी 33 अंक यानी 0.56% की बढ़त के साथ 5930 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.64% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.55% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.44% की बढ़त रही। आज के कारोबार में ऑटो और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 5900 के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19,516 और निफ्टी 5939 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि, कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से बाजार को फायदा पहुँचा। दिन-भर बाजार में मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की मजबूती घटी। इस दौरान सेंसेक्स 19,420 और निफ्टी 5911 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की रफ्तार बढ़ी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो को सबसे ज्यादा 1.84% का फायदा पहुँचा। हेल्थकेयर में 1.58%, धातु में 1.49%, आईटी में 1.33% और तेल-गैस में 1.30% और टीईसीके में 1.05% की मजबूती रही। पीएसयू में 0.85%, रियल्टी में 0.59%, पावर में 0.46% और बैंकिंग में 0.37% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.62% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.38% की कमजोरी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.05% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख