शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5916 पर, सेंसेक्स (Sensex) 22 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 22 अंक यानी 0.11% की गिरावट के साथ 19,454 पर रहा। निफ्टी 13 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 5916 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.11% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.21% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की गिरावट रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो  क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 19,521 और निफ्टी 5938 तक चढ़ गये। लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। कारोबार के पहले घंटे में बाजार लाल निशान पर चला गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। निफ्टी 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,336 और निफ्टी 5881 पर दिन के निचले स्तरों पर चले गये। बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार पर दबाव बढ़ा। दिन-भर बाजार में गिरावट पर कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट में हल्की कमी आयी। इस दौरान निफ्टी 5900 के स्तर को पार कर लिया।  आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में निचले स्तरों से थोड़ा सँभल कर हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 0.97% की गिरावट रही। ऑटो में 0.76%,  कैपिटल गुड्स में 0.72%, पावर में 0.56%, रियल्टी में 0.47%, तेल-गैस में 0.28%, बैंकिंग में 0.22% और पीएसयू में 0.17% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु में 1.19%  की मजबूती रही। टीईसीके में 0.34%, आईटी में 0.26% और एफएमसीजी में 0.13% की बढ़त रही। हेल्थकेयर एकदम सपाट रहा। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2012)
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख