शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 60 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। 
नवंबर महीने में घरों की बिक्री के आँकड़ों में बढ़ोतरी से बाजार को फायदा पहुँचा। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में उत्पादन गतिविधियों में वृद्धि से भी बाजार को बल मिला।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 60 अंक यानी 0.45% की मजबूती के साथ 13,312 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6 अंक यानी 0.20% चढ़ कर 3050 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 8 अंक यानी 0.55% की मजबूती के साथ 1444 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 1.04 डॉलर गिर कर 89.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 8.20 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,637.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख