शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : यूनिटी इन्फ्रा (Unity Infra), एसबीआई (SBI) .........

यूनिटी इन्फ्रा (Unity Infra) : कंपनी को महाराष्ट्र स्वर्ण जयंती योजना के तहत सोलापुर मयुनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से सड़क परियोजना का ठेका मिला है। 

यह ठेका 234.96 करोड़ रुपये का है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:33 बजे 3.58% की बढ़त के साथ यह 40.50 रुपये पर है। 
आईडीएफसी (IDFC) : कंपनी जल्द ही दिल्ली-गुडगाँव एक्सप्रेसवे परियोजना में हिस्सेदारी खरीदेगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) बोर्ड ने आईडीएफसी को दिल्ली-गुडगाँव एक्सप्रेसवे परियोजना में 74% हिस्सेदारी खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:35 बजे 1.45% की बढ़त के साथ यह 169.80 रुपये पर है। 
एसबीआई (SBI) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेस दरों में 0.05% अंक की कटौती की है। जिसके बाद बैंक की बेस दर 9.75% से घट कर 9.70% हो गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:33 बजे 0.38% की बढ़त के साथ यह 2,444.65 रुपये पर है। 
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख