शेयर बाजार में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) के शेयर भाव में गिरावट का रुख जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 147.65 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:37 बजे कंपनी का शेयर 4.45 रुपये यानी 2.92% की कमजोरी के साथ 147.85 रुपये पर है। आज सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी का 9.5% हिस्सा बेच रही है। शेयरों का फ्लोर प्राइस 145 रुपये तय किया गया है। अभी सरकार की कंपनी में कुल 84.50% हिस्सेदारी है। इससे सरकार को 12,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)
अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।
Add comment