शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5683 पर, सेंसेक्स (Sensex) 131 अंक ऊपर

मार्च वायदा सीरीज (F&O) के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 131 अंक यानी 0.70% की मजबूती के साथ 18,836 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 41 अंक यानी 0.73% की मजबूती के साथ 5683 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.52% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.32% की तेजी रही। आज के कारोबार में धातु और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 18,568 और निफ्टी 5605 तक नीचे फिसल गये। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार लाल निशान पर ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटें में बिकवाली सौदे कटने (शॉर्टकवरिंग) की वजह से बाजार सँभल कर हरे निशान पर चला गया और इसमें एक उछाल दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 18,883 और निफ्टी 5693 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.69% का फायदा पहुँचा। कैपिटल गुड्स में 2.17%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.89%, पीएसयू में 1.76%, बैंकिंग में 1.66%, आईटी में 1.14%, रियल्टी में 1.11%, पावर में 1.04% और टीईसीके में 1.03% की तेजी रही। हेल्थकेयर में 0.86%, तेल-गैस में 0.45% और एफएमसीजी में 0.41% की बढ़त रही। दूसरी ओर, ऑटो को 0.76% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख