शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5553 पर, सेंसेक्स (Sensex) 59 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5550 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला। हालाँकि कारोबार के अंत में यह इस स्तर से सँभल कर बंद हुआ।  
सेंसेक्स 59 अंक यानी 0.32% की कमजोरी के साथ 18,450 पर बंद हुआ। निफ्टी 21 अंक यानी 0.39% की गिरावट के साथ 5553 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.27% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.02% की मामूली बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.15% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।  
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। निफ्टी 5550 के स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 18,389 और निफ्टी 5535 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार में लाल निशान पर ही कारोबार होता रहा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। सेंसेक्स हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन यह ज्यादा देर तक अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और दोबारा लाल निशान पर चला गया। इस दौरान बाजार में गिरावट बढ़ी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार अपने निम्न स्तर से सँभलने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.74% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.78%, कैपिटल गुड्स में 0.72%, पावर में 0.56%, बैंकिंग में 0.36%, टीईसीके में 0.33%, रियल्टी में 0.31% और आईटी में 0.18% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 1.65% की मजबूती रही। ऑटो में 0.55%, धातु में 0.31% और पीएसयू में 0.14% की बढ़त रही। हेल्थकेयर में 0.06% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2013)   

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख