शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के शेयर टूटे

डीमर्जर की खबर के असर से विप्रो (Wipro) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।
बीएसई में कंपनी का शेयर 390.85 रुपये तक नीचे लुढ़क गया है। दोपहर 2:23 बजे 12.58% की गिरावट के साथ यह 392.05 रुपये पर है। 
गौरतलब है कि कंपनी ने अपनी तीन गैर आईटी इकाईयों विप्रो कंज्यूमर केयर ऐंड लाइटिंग (Wipro Consumer Care & Lighting), विप्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग (Wipro Infrastructure Engineering) और मेडिकल डायग्नॉस्टिक प्रॉडक्ट ऐंड सर्विसेज (Medical Diagnostic Product & Services) को डीमर्ज कर एक अलग अनलिस्टिड कंपनी विप्रो इंटरप्राइजेज (Wipro Enterprises) बना दी है। विप्रो ने डीमर्जर की घोषणा नवंबर 2012 में की थी, जो कि कानूनी रूप से 31 मार्च से प्रभावी है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख