शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 129 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती रही।
मार्च महीने में चीन के आयात में बढ़ोतरी से अमेरिकी बाजार को फायदा पहुँचा। फेडरल रिजर्व की बैठक में केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक ढील (क्वाइंटिटेटिव ईजिंग) संबंधी कदम उठाये जाने से बाजार को बल मिला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 129 अंक यानी 0.88% की मजबूती के साथ 14,802 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 59 अंक यानी 1.83% की मजबूती के साथ 3297 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 19 अंक यानी 1.22% चढ़ कर 1588 पर बंद हुआ।  
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.26 डॉलर गिर कर 94.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मई फ्यूचर 1.50 डॉलर की मजबूती के साथ 1,560.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन,11 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख