शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस (Reliance) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 781.70 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:07 बजे कंपनी का शेयर 19.15 रुपये यानी 2.38% की कमजोरी के साथ 785.35 रुपये पर है।
कंपनी ने जनवरी-मार्च 2013 की तिमाही के दौरान 5,589 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है। यह मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 4,236 करोड़ रुपये से 31.9% ज्यादा है। ठीक पिछली तिमाही, यानी इस कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के 5,502 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 1.6% ज्यादा है। कंपनी का शुद्ध कारोबार (नेट टर्नओवर) 84,198 करोड़ रुपये रहा है, जो ठीक पिछली तिमाही के 93,886 से 10.32% कम है। कारोबारी साल 2011-12 की चौथी तिमाही के 85,182 से 1.2% कम है। कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 10.1 डॉलर प्रति बैरल रहा है। यह 2012-13 की तीसरी तिमाही में 9.6 डॉलर प्रति बैरल रहा था। जनवरी-मार्च 2013 में कंपनी का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 17.3 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 12.9 रुपये रहा था।
अगर कंपनी के कारोबारी साल 2012-13 के नतीजों की बात करें, तो इस दौरान कंपनी का मुनाफा 4.8% बढ़कर 21,003 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल कंपनी का मुनाफा 20,040 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की सालाना आधार पर आमदनी 9.2% बढ़कर 3,60,297 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान कंपनी का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 64.8 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल में यह 61.2 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख