शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1429 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 10:53 बजे कंपनी का शेयर 9.30 रुपये यानी 0.67% की कमजोरी के साथ 1449.90 रुपये पर है।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,550 करोड़ रुपये से 1.9% बढ़कर 3,616 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर भी कंपनी ने मुनाफे में 24.9% की बढ़ोतरी दिखायी है। टीसीएस की तिमाही आधार पर आमदनी 2.24% बढ़कर 16,430 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर आमदनी 23.9% बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की अन्य आय बढ़ कर 442 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की अन्य आय 221 करोड़ रुपये रही थी। अन्य आय में 124.3 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा शामिल है। जनवरी-मार्च 2013 में टीसीएस का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 18.46 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 14.70 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख