शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के शेयर टूटे

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में विप्रो (Wipro) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 328 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 9:35 बजे कंपनी का शेयर 37.65 रुपये यानी 10.21% की कमजोरी के साथ 331 रुपये पर है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1% बढ़ा है। जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1729 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 1716 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी मामूली बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी की आय 9613 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में विप्रो की आय 9588 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख