शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5871 पर, सेंसेक्स (Sensex) 120 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनौवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 120 अंक यानी 0.62% की गिरावट के साथ 19,287 पर बंद हुआ। निफ्टी 45 अंक यानी 0.76% की कमजोरी के साथ 5871 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.81% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.64% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.54% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और तेल-गैस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।  
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे खुला। हालाँकि शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5900 के स्तर को पार कर गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में गिरावट पर कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार पर दबाव बना। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी। इस दौरान निफ्टी 5900 के स्तर के करीब पहुँचा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,250 और निफ्टी 5860 पर दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी को सबसे ज्यादा 2.20% का घाटा हुआ। तेल-गैस में 1.61%, आईटी में 1.51%, बैंकिंग में 1.39%, धातु में 1.38% और पावर में 1.20% की गिरावट रही। पीएसयू-एफएमसीजी व हेल्थकेयर तीनों में 0.80% और टीईसीके में 0.52% की कमजोरी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.09% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.84% और कैपिटल गुड्स में 0.29% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख