शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Dewan Housing Finance Corporation Ltd)  के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 190 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 12:01 बजे कंपनी का शेयर 3.60% की बढ़त के साथ 179.70 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 196.94 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 91.24 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 110% की वृद्धि हुई है। जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की आमदनी 142% बढ़ कर 1743 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में यह 841 करोड़ रुपये रही थी।  (शेयर मंथन, 08 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख