शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6069 पर, सेंसेक्स (Sensex) 101 अंक ऊपर

राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। 
कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स (Sensex) ने 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन यह इस स्तर से नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 31 जनवरी 2013 के बाद पहली बार इस स्तर को पार करने में कामयाब रहा। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 101 अंक यानी 0.51% की मजबूती के साथ 19,990 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 26 अंक यानी 0.43% की बढ़त के साथ 6069 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.03% की मामूली बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.47% और बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.47% की बढ़त रही। आज के कारोबार में एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार की मजबूती बढ़ी, लेकिन राजनीतिक हलचल की खबरों को लेकर बाजार पर दबाव बना। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। फिर बाजार में लाल निशान पर ही कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,851 और निफ्टी 6025 निचले स्तरों चला गये। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार हरे निशान पर लौट आया, लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी। कारोबार के आखिरी घंटें में बाजार की मजबूती बढ़ी। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 20,000 के स्तर के पार चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,037 और निफ्टी 6084 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स इस स्तर से नीचे फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में 1.43% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.11%, तेल-गैस में 0.11% और हेल्थकेयर में 0.08% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.65% की गिरावट रही। ऑटो में 0.46%, धातु में 0.36%, पावर में 0.31% और पीएसयू में 0.14% की कमजोरी रही। टीईसीके में 0.08% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.07% की हल्की कमजोरी रही। रियल्टी में 0.03% और आईटी में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 08 मई 2013)  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख