शेयर मंथन में खोजें

एल्डर फार्मा (Elder Pharma) ने छुआ निचला सर्किट

कंपनी के शेयर बेचे जाने की खबर के बाद एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

कंपनी के शेयर ने आज निचला सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 224.60 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 10% के नुकसान के साथ 224.60 रुपये पर चला गया।
गौरतलब है कि रत्नाकर बैंक (Ratnakar Bank) ने बाजार में एल्डर फार्मा के शेयरों को बेच दिया है, जिससे कि शेयरों के बाजार भाव प्रभावित हुए हैं। एल्डर फार्मा ने स्पष्टीकरण दिया है कि ना ही कंपनी के प्रमोटर्स और ना ही किसी ने व्यक्तिगत रूप से कंपनी के शेयरों की बिकवाली की है। (शेयर मंथन, 13 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख