शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 265 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 329 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 19% की गिरावट आयी है।
इस दौरन कंपनी की कुल आय भी 15% घट कर 1666 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1955 करोड़ रुपये रही थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 77% घट कर 812 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है, जो कि पिछले साल 458 करोड़ रुपये रहा था।
हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 6577 करोड़ रुपये के मुकाबले 12% बढ़ कर 7470 करोड़ रुपये रही है। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। नतीजें की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर 370.20 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। हालाँकि बाद में यह हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। बीएसई में यह 0.35% की बढ़त के साथ 373.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख