शेयर मंथन में खोजें

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

सिटी समूह (City Group) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित (Vikram Pandit) द्वारा जेएम फाइनेंशियल में हिस्सेदारी खरीदने की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 27.50 रुपये तक चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:16 बजे यह 14.44% की मजबूती के साथ 26.95 रुपये पर है। 
गौरतलब है कि विक्रम पंडित ने जेएम फाइनेंशियल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत जेएम फाइनेंशियल कंपनी में 3% हिस्सेदारी के लिए वारंट इश्यू जारी करेगा।
कंपनी जल्द ही बैंक लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन करेगी। कंपनी ने इस प्रस्तावित बैंक के लिए विक्रम पंडित को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भी निर्वाचित किया है। यदि सब कुछ सामान्य रहता है और कंपनी बैंक लाइसेंस प्राप्त करने में सफल रहती है, तो कंपनी के प्रस्तावित बैंक के विस्तार के लिए विक्रम पंडित 10 करोड़ डॉलर का फंड जुटायेंगे। (शेयर मंथन, 17 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख