शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6094 पर, सेंसेक्स (Sensex) 49 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 49 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 20,062 पर बंद हुआ। निफ्टी 20 अंक यानी 0.32% की गिरावट के साथ 6094 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.13% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.83% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.82% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 20,220 और निफ्टी 6148 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में कमी आयी। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान निफ्टी 6100 के स्तर के नीचे चला गया। सेंसेक्स 20,001 और निफ्टी 6074 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार अपने निचले स्तरों से सँभलने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.67% का घाटा हुआ। रियल्टी  में 3.47% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.98%, पावर में 0.69%, धातु में 0.57%, पीएसयू में 0.53%, बैंकिंग में 0.44% और ऑटो में 0.40% में कमजोरी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.08% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.83% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.41%, टीईसीके में 0.22% और आईटी में 0.13% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 22 मई 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख