शेयर मंथन में खोजें

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 7.32% टूटा

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी रही।
बैंक ऑफ जापान ने 2 लाख करोड़ येन की राहत की घोषणा की है, जो कि बाजार के अनुमान से काफी कम है। दूसरी ओर, चीन के कमजोर मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई ने भी एशियाई बाजार में दबाव बनाया।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती घंटे में इस सूचकांक में हरे निशान पर कारोबार होता रहा। कारोबार के मध्य में यह बढ़त गँवा कर एकदम सपाट हो गया। कारोबार के अंतिम घंटों में यह लाल निशान पर चला गया। कारोबार के अंतिम घंटे में इसकी गिरावट बढ़ गयी। आखिरकार यह सूचकांक 1143 अंकों यानी 7.32% की गिरावट के साथ 14,484 पर बंद हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 2.54%, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 1.92%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 1.77%, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.66%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.24% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 1.16% का घाटा सहना पड़ा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 4:55 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 2.33%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 2.17% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.72% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 23 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख