शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5984 पर, सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर खुलने में कामयाब रहा, लेकिन इस स्तर से नीचे बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता की वजह से घरेलू बाजार में भी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 30 अंक यानी 0.15% की बढ़त के साथ 19,704 पर बंद हुआ। निफ्टी 16 अंक यानी 0.28% की मजबूती के साथ 5984 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.23% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 6000 के स्तर के ऊपर खुलने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,833 और निफ्टी 6015 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान बाजार में गिरावट बढ़ी। निफ्टी 6000 के स्तर से नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,568 और निफ्टी 5937 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि जल्द ही बाजार अपने निचले स्तरों से सँभल कर वापस हरे निशान पर लौट आया। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती बढ़ी। इस दौरान निफ्टी दोबारा 6000 का स्तर पार कर गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे लुढ़का। इसके कारोबार के अंत तक सेंसेक्स में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। निफ्टी में भी एक सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.86% का फायदा पहुँचा। धातु और कैपिटल गुड्स दोनों में 1.61% व 1.61% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.96%, पावर में 0.89%, रियल्टी में 0.73% और एफएमसीजी में 0.27% की बढ़त रही। तेल-गैस में 0.09% और पीएसयू में 0.02% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 1.28% की गिरावट रही। आईटी में 0.74% और टीईसीके में 0.66% की कमजोरी रही। ऑटो में 0.04% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 24 मई 2013)  
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख