शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) को मिला नोटिस

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के लिए बुरी खबर आयी है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) के अलावा 5 बड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने यह नोटिस 3जी सेवाएँ मुहैया कराने के मामले में दूरसंचार विभाग की शिकायत पर किया है। दूरसंचार विभाग का आरोप है कि आइडिया ने इस मामले में न्यायालय के आदेश की अवमानना की है। दूरसंचार विभाग का आरोप है कि कंपनी अभी ही उन सर्किलों में नये ग्राहक बना रही है, जहाँ उसे लाइसेंस प्राप्त नहीं है।
गौरतलब है कि न्यायालय ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया सेलुलर को उन सर्किल में नये ग्राहकों को जोडने से मना किया था, जिनका लाइसेंस इनके पास नहीं है।
शेयर बाजार में सोमवार को आइडिया सेलुलर के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 136.50 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि कारोबार के अंत में यह 4.62% के मजबूती के साथ 134.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख