शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) का शेयर चढ़ा

एन आर नारायण मूर्ति (N R Narayan Murthy) की इन्फोसिस (Infosys) में वापसी की खबरों की वजह से शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 2,624.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। हालाँकि, इसके बाद कंपनी की मजबूती में कमी आयी है।

सुबह 11:26 बजे 4.54% की मजबूती के साथ यह 2,517 रुपये पर है। 
गौरतलब है कि कंपनी की खस्ता हालत को संभालने के लिए एन आर नारायण मूर्ति की कंपनी में वापसी हुई है। नारायण मूर्ति ने वर्ष 2011 में कंपनी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी की बोर्ड निदेशकों की बैठक में नारायण मूर्ति को अगले पांच सालों के लिए कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशक का पद सौंपा गया है। (शेयर मंथन, 03 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख