शेयर मंथन में खोजें

एस्सार ऑयल (Essar Oil) का शेयर चढ़ा

नतीजों की खबर के बाद शेयर बाजार में एस्सार ऑयल (Essar Oil) के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 63.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:20 बजे 4.97% की बढ़त के साथ यह 63.35 रुपये पर है। 

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा घट कर 863 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1518 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 22461 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 20023 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख