शेयर मंथन में खोजें

ज्वेलरी (Jewellery) कंपनियों के शेयर गिरे

सोने का आयात घटाने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की वजह से आज शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।

सरकार ने सोने और चाँदी का आयात घटाने के लिए आयात शुल्क बढ़ा कर 10% कर दिया है।

शेयर बाजार में टाइटन इंडस्ट्रीज (Titan Industries) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 235 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1 बजे 10.65% के नुकसान के साथ यह 244.25 रुपये पर है।
शेयर बाजार में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 88.50 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1 बजे 4.19% की गिरावट के साथ यह 90.30 रुपये पर है।
त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 158.10 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1 बजे 5.94% के नुकसान के साथ यह 160 रुपये पर है।
श्री गणेश ज्वेलरी हाऊस (Shree Ganesh Jewellery House) के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 66.30 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1 बजे यह 4.08% के नुकसान के साथ 67.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)
 
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख