शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग (Banking) क्षेत्र के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में बैंकिंग क्षेत्र के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

भारतीय अर्थव्यवस्था को सँभालने के लिए आरबीआई (RBI) के जल्द ही सुधारवादी कदम उठाये जाने के फैसले से बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों को फायदा पहुँचा है। आरबीआई जल्द ही बैंकों के फॉरेन करेंसी डिपॉजिट के लिए स्पेशल कंसेशनल विंडो प्रदान करेगा। 

बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 907.10 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:42 बजे 6.86% की बढ़त के साथ यह 874 रुपये पर है। 
शेयर बाजार में एसबीआई (SBI) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर भी 3.86% की बढ़त के साथ 1,548.55 रुपये पर है।
शेयर बाजार में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 888 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:45 बजे यह 8.80% की मजबूती के साथ 872.60 रुपये पर है।
शेयर बाजार में यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में भी तेजी बनी हुई है। बीएसई में यह सुबह 10:46 बजे 13.20% की मजबूती के साथ 267.60 रुपये पर है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर भी सुबह 10:47 बजे 8.80% की मजबूती के साथ 400 रुपये पर है।
शेयर बाजार में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह सुबह 10:48 बजे 4.65% की बढ़त के साथ 592.40 रुपये पर है।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। यह सुबह 10:50 बजे 3.39% की बढ़त के साथ 427 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2013) 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख