शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 135 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।
क्यूई3 हटने की संभावना से बाजार पर दबाव बना। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद व्हाइट हाऊस से जारी हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाषण में बाजार में उत्साह आया। बराक ओबामा सीरिया को रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में सौंपने के लिए वक्त देने को तैयार हो गये हैं। ओबामा ने सीनेट में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर होने वाली वोटिंग को टालने का फैसला किया है।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 135 अंक यानी 0.89% की मजबूती के साथ 15,326 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक यानी 0.11% गिर कर 3725 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 5 अंक यानी 0.31% की मजबूती के साथ 1689 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.08 डॉलर गिर कर 107.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 0.90 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,363.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख