शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) में रही हल्की बढ़त

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 62 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 19,804 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 10 अंक यानी 0.17% की हल्की मजबूती के साथ 5850 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.31% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.42% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार शुरू हो गया। इस दौरान बाजार में गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 19,635 और निफ्टी 5805 दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार थोड़ा सँभला, लेकिन इसके बाद बाजार एक बेहद सीमित दायरे में ही घूमता नजर आया। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर बने रहने में कामयाब रहा। इस दौरान बाजार की मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 19,819 और निफ्टी 5858 दिन के ऊपरी स्तरों तक पहुँच गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.05% का फायदा पहुँचा। टीईसीके में 1.58% की मजबूती रही। धातु में 0.97%, एफएमसीजी में 0.77% और ऑटो में 0.73% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.08% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.73%, पावर में 0.72%, पीएसयू में 0.67%, तेल-गैस में 0.59%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.57%, कैपिटल गुड्स में 0.53% और हेल्थकेयर में 0.42% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख