शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर चढ़ा

नतीजों की खबर से बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 2,180 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह  सुबह 11 बजे 2.44% की मजबूती के साथ 2,176 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में बजाज ऑटोका मुनाफा 13% बढ़ कर 837 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 741 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 4% बढ़ कर 5175 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4972 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख