शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख बना हुआ है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती बढ़ने से बाजार को फायदा पहुँचा है। चीन के मजबूत आर्थिक आँकड़ों से भी घरेलू बाजार को बल मिल रहा है। 

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।
दोपहर 12:05 बजे सेंसेक्स 321 अंक यानी 1.57% की मजबूती के साथ 20,736 पर है। निफ्टी 98 अंक यानी 1.62% चढ़ कर 6144 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.83% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.82% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.62% की बढ़त है। आज के कारोबार में बैंकिंग और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.67% का फायदा पहुँचा। धातु में 2.38%, रियल्टी में 1.85%, तेल-गैस में 1.48%, ऑटो और पीएसयू दोनों में 1.17% व 1.17%, पावर में 1.12%, आईटी में 1.09% और टीईसीके में 1.02% की मजबूती है। हेल्थकयेर में 0.97%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.95%, एफएमसीजी में 0.90% की बढ़त है। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.71% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2013)  
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख