शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6056 पर, सेंसेक्स (Sensex) 205 अंक चढ़ा

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए। 

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा बांड खरीद कार्यक्रमों को जारी रखने की उम्मीदे बढ़ने से घरेलू बाजार को फायदा पहुँचा। 

निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक के ऊपर बंद हुआ। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 205 अंक यानी 1.02% की मजबूती के साथ 20,399 पर बंद हुआ। निफ्टी 67 अंक यानी 1.11% चढ़ कर 6056 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.47% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.06% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.09% की मजबूती रही। आज के कारोबार में ऑटो और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 6000 के स्तर से ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 6100 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को फायदा पहुँचा। इस दौरान सेंसेक्स 20,569 और निफ्टी 6102 पर दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन बाजार ज्यादा देर तक इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सका। निफ्टी जल्द ही इस स्तर से नीचे चला गया। अक्टूबर माह में थोक महँगाई दर पिछले आठ महीने के उच्चतम स्तर पर रहने से बाजार पर दबाव बढ़ा। इसके बाद बाजार की मजबूती में हल्की कमी आयी। इस दौरान सेंसेक्स 20,348 और निफ्टी 6037 दिन के निचले स्तरों पर रहे। कारोबार के आखिरी मिनटों तक बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.91% का फायदा पहुँचा। बैंकिंग में 2.66%, रियल्टी में 2.28%, कैपिटल गुड्स में 1.88%, पावर में 1.73% और धातु में 1.41% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.64%, पीएसयू में 0.56%, एफएमसीजी में 0.34%, टीईसीके में 0.30% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.11% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2013)    
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख