शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में हल्की गिरावट

दोपहर के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक अपने निचले स्तरों से सँभले हैं। 

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी बढ़ने से घरेलू बाजार में गिरावट बढ़ी। हालाँकि डीजल को जल्द ही विनियंत्रित (डीरेगुलेट) किये जाने की खबर से बाजार अपने निचले स्तरों से सँभला है।
दोपहर 01:10 बजे सेंसेक्स 52 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 20,839 पर है। निफ्टी 13 अंक यानी 0.21% की कमजोरी के साथ 6190 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की मजबूती है। आज के कारोबार में टीईसीके और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.64% की गिरावट है। बैंकिंग में 0.57%, आईटी में 0.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49%, हेल्थकेयर में 0.43%, ऑटो में 0.39% और कैपिटल गुड् में 0.24% की कमजोरी है। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.61% की मजबूती है। पावर में 0.91%, धातु में 0.60%, पीएसयू में 0.53%, तेल-गैस में 0.17% और एफएमसीजी में 0.11% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख