शेयर मंथन में खोजें

साबेरो ऑर्गेनिक्स (Sabero Organics Gujarat) का शेयर उछला

शेयर बाजार में साबेरो ऑर्गेनिक्स (Sabero Organics Gujarat) के शेयर में आज तेज उछाल है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज दोपहर 12.25 बजे कंपनी का शेयर 11.33% उछल कर 131.70 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 141.95 रुपये तक चला गया था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि उसकी सारीगाम इकाई की जाँच के बाद गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) ने अपने क्लोजर ऑर्डर को तीन महीने के लिए रोक दिया है। इससे पहले 19 नवंबर को साबेरो ऑर्गेनिक्स ने जीपीसीबी गांधीनगर से गुजरात की सारीगाम इकाई में उत्पादन का काम 15 दिनों के भीतर बंद करने का नोटिस मिलने की सूचना दी थी। कुछ पर्यावरण मानकों की अनदेखी को इस आदेश की वजह बताया गया था।

लेकिन अब कंपनी ने सूचित किया है कि जीपीसीबी के आदेश की रोक के बाद अगले तीन महीनों में कंपनी इसके द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेगी। जीपीसीबी के 19 नवंबर के आदेश पर रोक के बाद अब इस संयंत्र में बिना किसी व्यवधान के कामकाज चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख