शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में गिरावट

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में आज कमजोरी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज दोपहर 12.38 बजे टाटा मोटर्स का शेयर 3.19% की गिरावट के साथ 365.75 रुपये पर है। खबर है कि कारोबारी साल 2015 में जगुआर लैंडरोवर (जेएलआर) का पूँजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ा कर 3.5-3.7 अरब पौंड किया जाने वाला है। पहले इस मद में 2.75 अरब पौंड व्यय किया जाना था। जानकारों की राय है कि पूँजीगत व्यय बढ़ाने से छोटी अवधि में कंपनी के नकद प्रवाह पर दबाव पड़ेगा। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख