शेयर मंथन में खोजें

एमऐंडएम (M&M) के शेयर चढ़े

कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में मजबूती का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 949.25 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:19 बजे कंपनी का शेयर 0.36% की बढ़त के साथ 945.70 रुपये पर है।
नये साल के अवसर पर कंपनी ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। कंपनी ने अपने वाणिज्यिक और यात्री श्रेणी के वाहनों की कीमत में 1 जनवरी 2014 से 2% का इजाफा किया है। कंपनी का कहना है कि सामानों की मूल्य वृद्धि और बढ़ते लागत खर्च की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख