शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6139 पर, सेंसेक्स (Sensex) 47 अंक नीचे

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

कल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की होने वाली मौद्रिक समीक्षा बैठक की वजह से बाजार पर दबाव रहा। आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। 

सेंसेक्स (Sensex) 47 अंक यानी 0.23% की गिरावट के साथ 20,612 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 16 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 6139 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.13% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.02% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% की मामूली कमजोरी रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20,784 और निफ्टी 6191 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी कम होती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान बाजार में एक उतार-चढ़व के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 20,595 और निफ्टी 6133 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.28% की गिरावट रही। पावर में 0.73%, रियल्टी में 0.66% और तेल-गैस में 0.54% और ऑटो में 0.05% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 1.51% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.04%, एफएमसीजी में 0.76%, टीईसीके में 0.54%, कैपिटल गुड्स में 0.30%, आईटी में 0.23% की बढ़त रही। धातु में 0.02% की मामूली बढ़त रही। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख