शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक गिरा

एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ही चल रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 80 अंक या 0.81% बढ़ कर 27,117 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 20 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 8,197 पर कारोबार की शुरुआत की लेकिन शुरुआती कारोबार में ही दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गये।
सुबह 10.10 बजे सेंसेक्स 85 अंक या 0.31% गिरावट के साथ 26,951 पर चल रहा है। निफ्टी भी 25 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 8,153 पर चल रहा है।
आज छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट का रुख ही देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.45% की गिरावट पर है। तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.11% गिर कर चल रहा है। एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप 0.13% नीचे चल रहा है तो सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.05% की मामूली बढ़त के साथ स्पाट चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। मेटल (0.56%), आईटी (0.52%) , रियल्टी (0.30%), टीईसीके (0.26%) कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.04%) हरे निशान में हैं। पावर (-1.46%) एफएमसीजी (-0.97%), बैकिंग (-0.76%), हेल्थकयर (-0.42%), कैपिटल गुड्स (-0.27%), ऑटो (-0.21%), तेल-गैस (-0.08%) लाल रंग में चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख