शेयर मंथन में खोजें

लाल रंग में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 190 अक गिरा

वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों से घबराया भारतीय शेयर बाजार आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज शेयर बाजर ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की लेकिन कारोबर की शुरुआत में ही लाल निशान में आ गया और फिर पूरे दिन लाल निशान में ही चला और अंत में दोनों प्रमुख भारतीय सूचकांक लाल निशान में ही बंद हुए।

बीएसई में सेंसेक्स आज 190 अंक या 0.70% की गिरावट के साथ 26,846 पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी भी 48 अंक या 0.59% गिर कर 8,129 अंक पर बंद हुआ।

आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) 80 अंक या 0.81% बढ़ कर 27,117 पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी ने 20 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 8,197 पर कारोबार की शुरुआत की लेकिन शुरुआती कारोबार में ही दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गये।

आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,120 के उच्चतम स्तर को और 26,762 के न्यूनतम स्तर को छुआ। तो वहीं निफ्टी ने भी 8,196 के उच्चतम और 8105, के न्यूनतम स्तर को छुआ।

छोटे-मँझोले शेयरों की बात करें तो आज छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में -1.01% में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं बीएसई स्मॉलकैप -0.15% की गर कर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.64% गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं सीएनएक्स स्मॉलकैप में 0.14% की गिरावट दर्ज हुई।

क्षेत्रवार देखें तो आज क्षेत्रों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बीएसई में सिर्फ मेटल (0.32%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.24%) हरे निशान में बंद हुए। तो वहीं एफएमसीजी (1.04%), हेल्थकयर (1%), तेल-गैस (0.85%), बैकिंग (0.77%), कैपिटल गुड्स (0.56%), ऑटो (0.53%), रियल्टी (-0.51%), पावर (0.49%), टीईसीके (0.39%), आईटी (0.19%) गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख