शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़का

कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ ही खराब आईआईपी आँकड़े और महँगाई दर में बढ़ोतरी का आज सुबह घरेलू बाजार पर सीधा-सीधा असर दिखा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से ज्यादा और निफ्टी 60 अंक से ज्यादा फिसला। हालाँकि बाद में बाजार में निचले स्तरों से धीरे-धीरे सुधार होता दिख रहा है। शुरुआत में बीएसई मेटल सूचकांक पर दबाव दिखा, लेकिन अब इसमें हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। हालाँकि अब भी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल को छोड़ कर सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट ही है। आईटी और कंज्यूमर गुड्स सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।
ओएनजीसी, सिप्ला, टीसीएस सबसे कमजोर
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में आज सुबह सबसे ज्यादा दबाव ओएनजीसी (-2.4%), सिप्ला (-2.3%), टीसीएस (-2.3%), वेदांत (-1.8%), ल्युपिन (-1.6%) और मारुति (-1.4%) में है। दूसरी ओर कोल इंडिया (1.9%), टाटा स्टील (0.8%), ऐक्सिस बैंक (0.7%), बजाज ऑटो (0.5%) और एनटीपीसी (0.4%) हरे निशान में हैं।
क्यों गिरे बाजार?
भारतीय बाजार में गिरावट के पीछे आज अंतरराष्ट्रीय संकेतों के साथ-साथ घरेलू अर्थव्यवस्था से मिले खराब संकेतों का भी असर है। कल अमेरिकी बाजार में सितंबर के बाद की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी, वहीं एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी का माहौल है। दरअसल कमोडिटी कीमतों में आयी तेज गिरावट की वजह से दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गयी है। कच्चा तेल 2 महीने से भी ज्यादा के निचले स्तर पर आ गया है। तांबे (कॉपर) की कीमतों में भी रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। कमोडिटी कीमतों में गिरावट से दुनिया भर के बाजारों में सुस्ती की आशंका बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख