शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें दिन फिसला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 220 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को लगातार पाँचवे सत्र में गिरावट दर्ज की गयी। बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच सभी क्षेत्रों में कमजोरी देखी गयी और बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 219.78 अंक या 0.86% गिर कर 25,310.33 पर बंद हुआ। सुबह कुछ सुस्त शुरुआत के बाद इसने सँभलने की एक कोशिश की थी, जिस दौरान इसने 25,542.47 पर दिन का उच्चतम स्तर बनाया। मगर यह हरे निशान में टिकने में सफल नहीं हो पाया। इसके बाद यह एक छोटे दायरे में लाल निशान में चलता रहा। आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव फिर से बढ़ता दिखा और यह दिन के निचले स्तर 25,256.79 तक गिर गया। वहाँ से यह बस थोड़ा ही सँभल कर 25,310.33 पर बंद हुआ।
एनएसई के निफ्टी 50 (Nifty 50) का ऊपरी स्तर 7771.25 का रहा। आखिरी मिनटों में यह 7700 के भी नीचे चला गया और 7,685.45 तक फिसला। अंत में यह 7700 के बिल्कुल ऊपर टिका। यह 63.70 अंक या 0.85% गिरावट के साथ 7,701.70 पर बंद हुआ।
छोटे और मँझोले शेयरों के सूचकांकों में कमजोरी बनी रही। बीएसई मिडकैप में 1.17% की और बीएसई स्मॉलकैप में 1.33% गिरावट दर्ज की गयी। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 को 1.22% और निफ्टी स्मॉल 100 को 2.04% का झटका लगा।
निफ्टी 50 के 50 में से 41 शेयर कमजोर होकर बंद हुए, जबकि केवल 9 शेयर ऊपर चढ़े। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरे, जबकि केवल 4 शेयर हरे निशान में रह सके। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल 5.05%, वेदांत 4.60%, हिंडाल्को 4.35%, टाटा स्टील 3.61%, ओएनजीसी 3.57%, और डॉ. रेड्डीज 3.44% नीचे आ गये। दूसरी ओर टाटा मोटर्स ने 0.74%, बजाज ऑटो ने 0.55%, आईटीसी ने 0.53.% और टीसीएस ने 0.23% की मजबूती दर्ज की।
संस्थागत निवेशकों के कारोबार पर नजर डालें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने आज नकद श्रेणी में 518 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 590 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख