शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को भी कमजोर रहा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 163 अंक नीचे

हफ्ते के दूसरे दिन लगातार अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का रुझान बना रहा। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें निचले स्तरों पर रहने और चीन (China) के निर्यात में कमजोरी के ताजा आँकड़ों से बाजार में निवेशकों का उत्साह घटा है।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 162.51 अंक या 0.92% गिर कर 17,568.00 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.65% की गिरावट आयी। यह 13.48 अंक नीचे गिर कर 2,063.59 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.57 अंक या 0.07% की मामूली कमजोरी दर्ज कर अंत में 5,098.24 पर आ गया।
कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे चल रही है। ऐसे में उर्जा क्षेत्र पर लगातार दबाव बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमत सोमवार को सात वर्षों के निचले स्तर पर आ जाने के बाद मंगलवार को इसमें बढ़त देखने को मिली। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 0.58 डॉलर या 1.55% की बढ़त दर्ज करते हुए 38.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी।
इसके अलावा चीन के विदेश व्यापार के आँकड़े नवंबर में भी कमजोर रहे हैं। चीन का निर्यात (Exports) लगातार पाँचवें महीने घटा है। इसमें नवंबर के दौरान 6.8% की कमी आयी। वहीं इसका आयात (Imports) लगातार 13वें महीने घटा है। इसमें नवंबर के दौरान 8.7% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख