शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को फिर फिसला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 76 अंक नीचे

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल के भाव थोड़ी देर के लिए सँभलने से बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में नजर आये, मगर ये ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाये। 

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17,768 तक चढ़ने के बाद फिसल गया और इसका दिन का निचला स्तर 17,404 रहा। अंत में यह 75.70 अंक या 0.43% गिरावट के साथ 17,492.30 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 15.97 अंक या 0.77% की गिरावट आयी और यह 2,047.62 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुरुआती कारोबार में ज्यादा ऊपर नहीं जा सका और मोटे तौर पर लाल निशान में ही बना रहा। अंत में यह 75.38 अंक या 1.48% की तीखी गिरावट दर्ज कर 5,022.87 पर आ गया।
कच्चे तेल की कीमत बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेज रही, मगर अंत में यह डब्लूटीआई क्रूड 40 डॉलर के नीचे ही बंद हुआ। वहीं ब्रेंट क्रूड भी 7 साल के निचले स्तर पर आ गया। नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड का जनवरी फ्यूचर 1.91 डॉलर या 4.6% की गिरावट के साथ 39.94 डॉलर पर बंद हुआ। लंदन का ब्रेंट क्रूड 1.95 डॉलर या 4.4% लुढ़क कर 42.49 डॉलर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख