शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को फिसला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 2.32% टूटा

कल गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में एक बार फिर कमजोरी का रुझान रहा। चीन में मुद्रा के अवमूल्यन और कच्चे तेल में कमजोरी जारी रहने से बाजार दबाव में रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) ने बुधवार की 252.15 अंक की गिरावट के बाद कल फिर से 392.41 अंक या 2.32% की जोरदार गिरावट दर्ज की और 16,514.10 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 47.17 अंक या 2.37% फिसल कर 1,943.09 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 146.34 अंक या 3.03% की भारी कमजोरी के साथ 4,689.43 पर बंद हुआ।
कल चीन के बाजार में शंघाई कंपोजिट में 7% से ज्यादा की भारी गिरावट आने और कारोबार रोके जाने के बाद तमाम एशियाई और यूरोपीय बाजार कमजोर हो गये थे। चीन की मुद्रा युआन के फिर से अवमूल्यन (डेप्रिसिएशन) की वजह से उभरी इस वैश्विक कमजोरी का असर अमेरिकी बाजार पर भी दिखा।
साथ ही कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा और अमेरिकी बाजार में यह 12 साल के निचले स्तर पर आ गया। नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड का भाव 32.10 डॉलर के निचले स्तर तक फिसल गया, जो 29 दिसंबर 2003 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। अंत में यह 0.69 डॉलर या 2.02% की गिरावट दर्ज करते हुए 33.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख