शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स में सुधार, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील में सर्वाधिक बढ़त

मुंबई शेयर बाजार में सोमवार से लगातार चारर दिन तक गिरावट के बाद शुक्रवार को अपराह्न 1.10 बजे तक थोड़ी राहत दिख रही है।

सेंसेक्स गुरुवार की 24,851 अंक की बंदी के मुकाबले इस वक्त 152.25 (0.61%) अंक बढ़ कर 25,004.08 अंक पर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 25,083.55 अंक तक ऊपर गया था। शुक्रवार को दोपहर तक सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 23 शेयर हरे निशान में हैं। टाटा मोटर्स (2.93%), टाटा स्टील (1.94%), आईटीसी (1.82%), रिलायंस (1.60%) और सनफार्मा (1.40%) सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। सिप्ला (-2.13%), कोल इंडिया (-1.96%), बजाज ऑटो (-1.60%), अडानी पोर्ट्स (-1.29%) और लार्सन ऐंड टुब्रो (-1.09%) सबसे ज्यादा नुकसान में हैं। (शेयर मंथन, 8 जनवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख