शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 178 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 7029 पर बंद

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली लौटी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 178.30 अंक (0.78%) चढ़ कर 23,154.30 पर बंद हुआ।

इसका दिन का ऊपरी स्तर 23,227.91 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 23,021.94 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 59.15 अंक (0.85%) की बढ़त के साथ 7,029.75 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,039.30 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 6,985.10 रहा।

हालाँकि छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिल-जुला रुझान रहा। बीएसई मिडकैप में 0.30% की मजबूती रही। वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 0.45% की कमजोरी आयी।दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.34% की गिरावट रही।

आज के कारोबर में कोल इंडिया 3.96%, एसबीआई 2.86%, एनटीपीसी 2.41%, एलऐंडटी 2.19%, ऐक्सिस बैंक 1.81%, और आईटीसी 2.09% बढ़ कर बंद हुए। दूसरी ओर बजाज ऑटो 3.49%, हीरो मोटोकॉर्प 2.41%, ल्युपिन 4.56%, एलऐंडटी में 3.53%, टाटा स्टील में 3.18%, आईसीआईसीआई बैंक 1.73%, भारती एयरटेल 1.52%, गेल 1.52% और सन फार्मा 0.43% गिर कर बंद हुए । निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान
पर रहे, जबकि 12 शेयरलाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख