शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 22 अंक की गिरावट, निफ्टी 0.19% टूटा

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की लेकिन शुरुआती तेजी दिखाने के बाद बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के लाल निशान पर फिसल गए।

बीएसई सेंसेक्स 24,606.99 पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 24704.59 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.15 बजे सेंसेक्स 22.54 अंक (0.09%) की गिरावट के साथ 24,584.45 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी 14.05 अंक (0.19%) गिर कर 7,461.55 पर है।
दूसरी ओर छोटे-मँझोले शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.61% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.39% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.80% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.21% की तेजी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी में 2.89%, टाटा मोटर्स में 2.85%, सिप्ला में 2.00%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.58%, डॉ, रेड्डीज में 1.05% और कोल इंडिया में 0.98% की तेजी है। मारुति में 1.70%, सन फार्मा में 1.33%, भारती एयरटेल में 1.23%, एचडीएफसी बैंक में 1.20%, अदाणी पोर्ट्स में 1.19% और एचडीएफसी में 1.12% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर चल रहे है जबकि 21 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख