शेयर मंथन में खोजें

बीएसई ने कमिंस इंडिया सहित चार कंपनियों को एसएलबी सेगमेंट में डाला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने कमिंस इंडिया (Cummins India) सहित चार कंपनियों को ट्रेडिंग के लिए सिक्योरिटीज लेंडिंग ऐंड बॉरोइंग सेगमेंट (SLB segment) में डाल दिया है।

कमिंस इंडिया के अलावा जिन अन्य कंपनियों को इस श्रेणी में डाला गया है, वे हैं - पीसी ज्वेलर (PC Jeweller), केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries)।
पिछले महीने ही बीएसई ने यह घोषित कर दिया था कि ये चार शेयर 4 मार्च से ट्रेडिंग के लिए एसएलबी श्रेणी में डाले जायेंगे। ध्यान रहे कि एसएलबी के तहत बिकवाली करने वाले कारोबारियों को डिलीवरी देने के लिए शेयरों को उधार लेने की अनुमति होती है।
बीएसई में आज के कारोबार में पीसी ज्वेलर का शेयर 2.5ज्ञ चढ़ कर 353.60 रुपये पर बंद हुआ, जबकि केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 4.78% गिर कर 144.50 रुपये पर रहा। आज बीएसई में कमिंस इंडिया और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयर कल के बंद भाव के मुकाबले तकरीबन सपाट बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख