शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 123 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7500 के पार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 24,646.48 अंक के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 24,655.19 अंक पर खुला।

शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे सेंसेक्स 123.08 अंक (0.50%) की मजबूती के साथ 24,769.56 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 37.45 अंक (0.50%) की तेजी के साथ 7,522.80 पर है।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.58% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.88% की मजबूती दिखा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.91% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.81% की बढ़त है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बीएचईएल में 3.17%, ओएनजीसी में 2.51%, ल्युपिन में 2.32%, टाटा स्टील में 2.12%, टाटा मोटर्स में 2.05% और आईटीसी में 1.99% की तेजी है। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.61%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.32%, टीसीएस में 1.16%, एसबीआई में 1.11%, इन्फोसिस में 0.77% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.54% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान पर है और 14 शेयर लाल निशान पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन 08 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख